23 दिन का बच्चा 13 दिन बाद पहुँचा माँ की गोद, थैंक्यू यूपी पुलिस

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी०के० ठाकुर के निर्देशन मे, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के नेतृत्व में काम कर रही पारा पुलिस टीम ने 23 दिन के अपहरण बच्चे को 13 दिन में बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे की माँ अंशिका दिक्षित पत्नी अखिलेश निवासी मर्दन खेडा के बच्चे का अपहरण 13 जून को रानी लक्ष्मीबाई के पास से हो गया था, अपहरण होने के उपरांत बच्चे की मां ने संबंधित कोतवाली पहुंचकर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया था, मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही पारा पुलिस ने कड़ी मेहनत कर बच्चे को 13 दिनों में बरामद किया।
बच्चे को बरामद करने के बाद पारा पुलिस ने बच्चे की मां व पिता को सूचित कर पारा थाने बुलाया और बच्चे को मां के सुपुर्द किया। बच्चे को पाते ही परिवार वालों ने पारा पुलिस की कोर्ट कोर्ट प्रशंसा की।
जब इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पारा दधिबल तिवारी जिसे बात की तो उन्होंने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनका नाम अफजाल पुत्र सत्तार निवासी आलमनगर पीरबक्का थाना तालकटोरा उम्र करीब 40 वर्ष, आशीष कुमार तिवारी पुत्र उदित नारायण तिवारी टिकैत राय तालाब थाना बाजार खाला उम्र करीब 42 वर्ष, प्रीति तिवारी पत्नी उपेंद्र नाथ तिवारी थाना बाजार खाला है जिनके पास 5,000 रूपए भी बरामद, वहीं 2 लोग फरार गीता नाथ पत्नी उपेंद्र नाथ जिनकी तलाश पारा पुलिस कर रही हैं।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम को 20,000 रूपए इनाम देने की घोषणा की, 36 दिन के बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम- उप निरीक्षक राहुल त्रिपाठी, उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव, उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक किशोर कुमार, उपनिरीक्षक राज सोनकर, हेड कांस्टेबल पन्नालाल, कांस्टेबल दीप नारायण, कांस्टेबल विकास मलिक, कांस्टेबल सुनील कुमार सर्विलांस टीम, कांस्टेबल मनजीत सर्विलांस टीम, कांस्टेबल रविंद्र सर्विलांस टीम, टीम आई टी एम एस रहीं।









