प्रदेश के 10 राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण हेतु कुल 20 करोड़ रूपये अवमुक्त

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 10 राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण हेतु प्रत्येक महाविद्यालय हेतु दो-दो करोड़ रूपए, कुल 20 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में 04 सितम्बर 2020 को शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय मथुरा, राजकीय महाविद्यालय जेवर, गौतमबुद्धनगर, राजकीय महाविद्यालय बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, राजकीय महाविद्यालय कांठ मुरादाबाद, राजकीय महाविद्यालय झांसीनगर, झांसी, राजकीय महाविद्यालय खैरागढ़ आगरा, राजकीय महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, सहारनपुर, राजकीय महाविद्यालय थानाभवन, शामली, राजकीय महाविद्यालय दातागंज, बदायूं, राजकीय महाविद्यालय महादेवा, बस्ती के भवन निर्माण हेतु कुल प्राविधानित धनराशि में से प्रथम किस्त के रूप में प्रति विद्यालय 200-200 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार प्रायोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की द्विरावृत्ती रोकने की दृष्टि से प्रायोजना की स्वीकृति से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना या कार्यक्रम के अंतर्गत ना तो स्वीकृत है और ना वर्तमान में किसी अन्य योजना या कार्यक्रम में आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
btnimage