लखनऊ परिक्षेत्र में किया गया 1980 वाहनों का चालान एवं 835 को बंद : निर्मल प्रसाद

425.35 लाख रूपए का प्रशमन शुल्क वसूला गया : उप परिवहन आयुक्त

लखनऊ।  परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 01 से 22 फरवरी, 2023 तक ओवरलोड एवं राजस्व की वसूली हेतु चलाये जा रहे अभियान में कार्यवाही करते हुए लखनऊ परिक्षेत्र में 1980 वाहनों का चालान एवं 535 वाहनों को बंद करने की कार्यवाही की गयी। प्रवर्तन की इस कार्यवाही में कुल 425.35 लाख रूपए प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यह जानकारी उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र निर्मल प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ संभाग में 846, अयोध्या संभाग में 409, देवीपाटन संभाग में 539 एवं बस्ती संभाग में 186 वाहनों का चालान एवं क्रमशः 382, 197, 203 एवं 53 वाहनों को उक्त संभागों से बंद कराया गया।

निर्मल प्रसाद ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र में ओवरलोड एवं अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage