जनपद ललितपुर में माताटीला बांध मरम्मत हेतु 19 लाख 90 हजार रूपये अवमुक्त

ललितपुर 05 फरवरी।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद ललितपुर में माताटीला बांध स्थिति गृह (पर्यटक गृह) की पुनरोद्धार/मरम्मत परियोजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित एकमुश्त धन की व्यवस्था में से 1990000.00 अवमुक्त किये जाने की स्वीकृत प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 03 फरवरी, 2021 को शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि कार्य शुरू होने से पहले तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जाये। परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अन्तर्गत पूरा कराये जाये।
शासनादेश में भी यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृति धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओ पर ही किया जाय। ऐसा न किये जाने की स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय। निर्माण कार्यों का व्यय करने के पूर्व आगणनों/पुनरीक्षित आगणनों पर प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाएगा तथा अवमुक्त धनराशि का व्यय संबंधित परियोजना की अनुमोदित लागत तक ही सीमित रखा जाएगा, अनुमोदित लागत के ऊपर धनराशि का व्यय करने से पूर्व शासन की अनुमति अनिवार्यतः प्राप्त की जाएगी।








