मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 18वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 18वीं बोर्ड बैठक आहूत की गई। बैठक में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के विकास के सम्बन्ध में हुई प्रगति को प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में निर्माण की प्रगति की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाये और कार्य को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाये।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा0 अरुण वीर सिंह द्वारा बताया गया की विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने परियोजना हेतु डेवलपमेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी, रनवे और अन्य संरचनात्मक संसाधन का विकास कर रही है। ज़ेवर एयरपोर्ट के विकास के कार्यक्रम को भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, निदेशक नागरिक उड्डयन कुमार हर्ष सचिव वित्त अम्मार रिज़वी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार, सीईओ नोएडा लोकेश एम, नायल के नोडल ऑफ़िसर शैलेंद्र भाटिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage