प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘हर खेत को पानी’’ में राज्य सरकार के पूल में 1078.47 लाख रू. स्वीकृत

लखनऊ 17 फरवरी, 2023

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘हर खेत को पानी’’ के अन्तर्गत राज्य सरकार के पूल में 1078.47 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस सम्बंध में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि का आहरण एवं व्यय योजना विषयक गाईडलाइन/दिशा निर्देश तथा इस सम्बंध में समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाएगा। स्वीकृत की गयी धनराशि के विरूद्ध निर्धारित लक्ष्यों के प्राप्त होने व उसके परीक्षण/सत्यापन सुनिश्चित किये जाने का दायित्व मुख्य अभियंता, लघु सिंचाई विभाग का होगा। धनराशि के आहरण एवं व्यय के सम्बंध में मितव्ययिता सम्बंधी समय-समय पर निर्गत शासनादेशों एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

 

मुख्य अभियंता, लघु सिंचाई विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित कर लिया जायेगा कि स्वीकृत किये जा रहे कार्य हेतु पूर्व में राज्य सरकार अथवा अन्य किसी स्त्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गयी है और न ही यह कार्य किसी अन्य योजना में सम्मिलित है, अर्थात किसी प्रकार की द्विरावृत्ति न हो।खेत को पानी’’ में राज्य सरकार के पूल में 1078.47 लाख रू. स्वीकृत

Related Articles

Back to top button
btnimage