गाजीपुर की चोचक पम्प नहर के आधुनिकीकरण हेतु 10250000 रुपये अवमुक्त

यूपी सीएम न्यूज़।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में लघु डाल नहर खण्ड गाजीपुर की चोचक पम्प नहर के आधुनिकीकरण की परियोजना हेतु कुल अनुमोदित 51220000 रुपये के सापेक्ष चैथी किश्त के रूप में 10250000 रुपये व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 27 जनवरी, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत परियोजना के समस्त कार्य निर्धारित समय के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरे कराये जाएं। इसके अलावा स्वीकृत धनराशि को व्यय करते समय समय-समय पर जारी वित्त विभाग के शासनादेशों का अनुपालन किया जाय।
इसके अलावा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि व्यय करते समय वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर पालन किया जाय। किसी प्रकार की अनियमितता होने पर जिम्मेदारी विभाग की होगी। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सभी औपचारिकताएं एवं क्लियरेंश का कार्य पूरा कर लिया जाय। धनराधि व्यय करते समय किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो।








