अवैध मदिरा के कारोबार संलिप्त 102 व्यक्ति गिरफ्तार और 02 वाहन जब्त

लखनऊ 01 जून, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेषप्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार दबिश एवं चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे दिनांक 31 मई 2021 को प्रदेश में 351 अभियोग दर्ज किये गये। जिसमें 6,843 ली. अवैध शराब बरामद की गयी तथा शराब बनाने हेतु तैयार किये गये 39,390 कि.ग्रा. लहन को मौके पर नष्ट किया गया।
अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 102 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 वाहनों को जब्त किया गया।







