101760 गोवंश को इच्छुक पशुपालकों की सुपुर्दगी में देकर उन्हें लाभान्वित किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के का निरन्तर संरक्षण, सवंर्धन व विकास किया जा रहा है। प्रदेश में गोशालाओं का पंजीकरण आन-लाईन किया जा रहा है। अभी तक 559 गोशालायें पंजीकृत हुयी हैं। प्रदेश के 18 मण्डलों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 5364 अस्थायी/स्थाई गोआश्रय स्थल, कान्हा उपवन, कांजी हाउस व वृहद् गोसंरक्षण केन्द्रों में कुल 636137 गोवंश के पशुओं को संरक्षित किया गया है।

पशुधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के निराश्रित/बेसहारा गोवंश के निरन्तर संरक्षण, सवंर्धन के साथ-साथ ही मा0 मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत 101760 गोवंश के पशुओं को इच्छुक पशुपालकों को सुपुर्दगी में देकर उन्हें लाभान्वित किया गया है जिससे 55623 पशुपालक लाभान्वित हुए हैं। इस प्रकार प्रदेश के 1184000 निराश्रित  गोवंश के सापेक्ष कुल 795765 गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगमों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति लागू की गई है। इस नीति के अनुपालन में समस्त जिलों में निराश्रित व बेसहारा गोवंश को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित कर उनकी सुरक्षा हेतु शेड का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा, चारे की व्यवस्था, प्रकाश, पशु चिकित्सा व हरा चारा आदि उत्पादन आदि कार्य कराये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage