मकर संक्रान्ति पर ‘खोजो-खाओ’ ऐप से आर्डर करने पर 10 प्रतिशत छूट

लखनऊ।
मकर संक्रान्ति के आधार पर विशेष रूप से पराग घी की अत्याधिक डिमान्ड आती है, जिसे देखते हुए पराग प्रबंधन ने उपभोक्ताओं के हित में दिनांक 12 जनवरी से 15 जनवरी, 2021 की सायं तक ‘खोजो-खाओ’ ऐप के माध्यम से पराग के सभी दुग्ध उत्पादों जैसे- घी व शुद्ध पराग देशी घी से निर्मित रसगुल्ला, गुलाबजामुन, कलाकन्द, मिल्क केक, लड्डू, पेड़ा आदि पर 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा/छूट ‘खोजो-खाओ’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आर्डर करने वालों को ही मिलेगी।

यह जानकारी लखनऊ प्रोड्यूसर को-ऑपरेटिव मिल्क यूनियन लि0 महाप्रबन्धक के डा0 मोहन स्वरूप ने दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage