स्मारक समिति के गबन किये गये 10 करोड़ रूपये बैंक से ब्याज समेत प्राप्त

उक्त प्रकरण में मुख्य प्रबंधक/सचिव, ल०वि०प्रा० द्वारा बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ दर्ज करायी गयी थी एफ0आई0आर0
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बनाये जा रहे दबाव के चलते बैंक ने एफ0डी0आर0 के रूप में ब्याज समेत सौंपी रकम
स्मारक समिति की धनराशि रू0 48.00 करोड़ को दिनांक 31.03.2021 को बैंक ऑफ बड़ौदा के रौशनाबाद शाखा, लखनऊ में विनियोजित करने हेतु धनराशि हस्तांतरित किया गया था, जिसके विपरीत बैंक द्वारा रू0 37,99,99,981.00 करोड़ के ही एफ०डी०आर० रसीद/प्रपत्र कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। वहीं, धनराशि रू0 10,00,00,019,00 (रुपये दस करोड़ उन्नीस ) मात्र के एफ०डी०आर० रसीद/प्रपत्र उक्त बैंक द्वारा नहीं दिया गया।

इस सम्बन्ध में दिनांक 16.09.2021 को गोमती नगर थाना में सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव व स्मारक समिति के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार गंगवार द्वारा प्राथमिक सूचना दर्ज करायी गयी थी। शाखा प्रबन्धक द्वारा स्मारक समिति का फर्जी खाता खोलकर किये गये गबन व हेर-फेर की धनराशि को स्मारक समिति/ल०वि०प्रा० के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वापस करने के लिए बैंक के वरिष्ठतम अधिकारियों के ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
गबन की धनराशि के क्रम में बैंक द्वारा ब्याज सहित कुल धनराशि रू0 10,72,59,670.00 (रुपये दस करोड़ बहत्तर लाख उन्सठ हजार छः सौ सत्तर) का एफ०डी०आर० बनाकर सचिव पवन कुमार गंगवार व प्रबंधक, वित्त दीपक सिंह को सुपुर्द किया गया।
इस मौके पर डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, ल०वि० प्रा०/सदस्य सचिव, स्मारक समिति द्वारा बैंक प्रबन्धक व अधीनस्थ कार्मिकों को शुभकानायें दी गयीं।








