महोबा लौडी मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 02 करोड़ 19 लाख की धनराशि अमुक्त

महोबा 07 फरवरी।
उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेश के अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों का निर्माण/चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत जनपद महोबा में महोबा लौडी मार्ग (अ0जि0मा0) (लंबाई 3 किमी0) के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 19 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस कार्य हेतु आंकलित लागत रू0 04 करोड़ 38 लाख 68 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सक्षम स्तर से प्राविधिक स्वीकृति एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage