अम्बेडकर नगर की 07 परियोजनाओं हेतु 01 करोड़ 15 लाख 04 हजार की धनराशि स्वीकृत

अम्बेडकर नगर।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-83 के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकर नगर की 07 परियोजनाओं हेतु रू0 01 करोड़ 15 लाख 04 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है।

जनपद अम्बेडकरनगर की इन 07 परियोजनाओं हेतु रू0 05 करोड़ 75 लाख 33 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्राप्त हुयी है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage