वित्त आयोग द्वारा 21629 पंचायत भवनों का कराया गया निर्माण

प्रदेश के वित्त आयोग के द्वारा पंचायत भवनों के निर्माण हेतु निर्धारित लक्ष्य 24617 के सापेक्ष 21629 पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। यह जानकारी पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दी।

पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि बलिया, सहारनपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, कुशीनगर, बिजनौर, सिद्धार्थनगर एवं एटा द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत से अधिक भवनों का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि पंचायत भवनों के निर्माण में पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। किसी स्तर पर अधोमानक निर्माण कार्य पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।

पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि 100 दिन के एजेन्डे के तहत शामिल किये गये कार्यों एवं लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त किया जाय एवं 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष एवं 05 वर्ष के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्यवाही शुरू की जाय। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की उदासीनता के लिए कोई जगह नहीं है।

Related Articles

Back to top button
btnimage