अयोध्या में कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन

अयोध्या जनपद में कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा अपने सदस्याओं को वित्तिय जागरूकता तथा उनके हितों पर लगने वाले पूरे खर्चो, एवं आचार संहिता एवम शिकायत निवारण प्रकिया को ध्यान में रखते हुए RBI द्वारा जारी किये गए नए दिशा निर्देश के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन तारुन ब्लॉक के एक मैरिज लान में किया गया।

वहां पर गरीब और असहाए महिलाओं को कैशपार के सदस्याओं को वित्तीय सहायता के साथ स्वाथ्य एवम शिक्षा की सुविधाएं भी प्रदान करती है। जिससे सदस्याओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ साथ वह अपने परिवार की विमारी और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे सके और अपने जीवनस्तर को ऊपर उठा सकें। कैशपार प्रतिवर्ष ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता है।

इस आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में कामता प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। सदस्यो को जागरूक किया गया। साथ ही साथ कैशपार के उप जिला प्रबंधक सुनील कुमार, शाखा प्रबंधक रत्नेश पाण्डेय उप शाखा प्रबंधक संजय कुमार एवम HESM मनोज दीक्षित एवम लगभग 180 सदस्य ने बराबर से भाग लिया। इस आयोजन में सेंटर मैनेजर लवकुश कुमार रोहित कुमार, अमित पाण्डेय, गगन, दिब्यअंशु का बहुमूल्य सहयोग अत्यंत सराहनीय था।

Related Articles

Back to top button
btnimage