Uttar Pradesh: पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से हुआ विकास

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने पर्यटन विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर आयोजित तीन दिवसीय टूरिज्म कार्निवाल का समापन किया। डा दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि टूरिज्म कार्निवाल प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धिपूर्ण कदम है। वर्तमान परिदृश्य में पर्यटन एक बहुआयामी गतिविधि के रूप में अपनी अलग पहचान के साथ परिलक्षित हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन उद्योग का भविष्य उज्जल है। आज उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पर्यटन दिवस मनाए जाने पर विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वीटजरलैंड, मारीशस तथा विश्व के अन्य देश जिनकी आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन उद्योग है उन्हीं की तरह उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को प्रदेश की आय का प्रमुख स्रोत बनाए जाने की दिशा में और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत है। प्रदेश के आगरा, मथुरा वृंदावन, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, चित्रकूट, मिर्जापुर, नैमिषारण्य तथा देवा शरीफ जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है, इस प्रकार के कार्निवाल को दूसरे प्रदेशों में भी आयोजित किया जाना चाहिए जिससे उत्तर प्रदेश में पर्यटन को और अधिक बढ़वा दिया जा सके।

विधि ओम नम मंत्री बृजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश आज माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों कोवीडदृ19 महामारी को पराजित कर चहुमुखी विकास कर रहा है। प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर रविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त महानिदेशक पर्यटन, रोहित नंदन, सेवानिवृत्त महानिदेशक पर्यटन, नीती शाह सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पर्यटन, राजेंद्र पांडे, सेवानिवृत्त उपनिदेशक पर्यटन, राम पलटन, सेवानिवृत्त उप निदेशक पर्यटन, रामनाथ राम, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, वृतशील शर्मा, सेवानिवृत्त प्रकाशन अधिकारी, प्रदीप कुमार सक्सेना, सेनिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रताप सिंह, सेनिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, अनिल अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त अपर सांख्यिकीय अधिकारी, ए० के० जायसवाल सेवानिवृत्त अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

पर्यटन उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन, मुकेश मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage