UPCM ने राज्यपाल के जन्मदिन पर रचना सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान UPCM ने राज्यपाल से प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। UPCM ने राज्यपाल को रचना सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक 1969 भारत-पाक युद्ध की वीरगाथा भी भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचारिक रही। आपको बता दें कि राज्यपाल रामनाईक का सोमवार को जन्मदिन भी है। उनका जन्म 16 अप्रैल 1934 को हुआ था।

UPCM राज्यपाल को उनके जन्मदिन पर रचना सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक भेंट करते हुए
UPCM राज्यपाल को उनके जन्मदिन पर रचना सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक भेंट करते हुए

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को उनके जन्मदिन पर कलरथाॅन संस्था के सदस्यों ने राजभवन में मुंबई के कलाकार सुरेन्द्र जगताप द्वारा बनाया गया चित्र दिया। भेंट करने वालों में संस्था संस्थापक अहमद शरीफ, लीना सेठ, कुनाल सेठ, बृजेश सेठ आदि थे। संस्था ने 28 जनवरी 2018 को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में चित्रकला की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी आयु-वर्गों के लोगों के मध्य बिना किसी भेदभाव के कला के माध्यम से एक सूत्र में बांधना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग शामि थे। इसी कार्यशाला में यह चित्र बनाया था। राज्यपाल ने कलाकार की प्रशंसा की और सुन्दर चित्र बनाने के लिये धन्यवाद दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage