UPCM ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी के साथ शास्त्री भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अटल मिशन फार रिजूवनैशन एण्ड अरबन ट्रांसफाॅरमेशन (अमृत), स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मेट्रो रेल आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।

UPCM ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी गम्भीरता से कार्य कर रही है। किसानों के कल्याण और ग्रामीण इलाकों में लोगों के जीवनस्तर में व्यापक परिवर्तन लाने हेतु विभिन्न योजनाओं के संचालन के साथ ही शहरी क्षेत्र में लोगों को जीवनयापन हेतु बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन तथा विभिन्न शहरों में मेट्रो रेल आदि परियोजनाओं को जनसामान्य के हित में तत्परता से लागू करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केन्द्रीय अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर कार्य किया जाए।

UPCM केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए

बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण राज्य है। केन्द्र सरकार की यहां संचालित योजनाओं की प्रगति पर विशेष दृष्टि है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों के प्रयोग हेतु जागरूकता एवं प्रोत्साहन के लिए एजुकेशनल कैम्पेन आदि के संचालन हेतु पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत चयनित शहरों में कार्यों में गति लाने की आवश्यकता में बल दिया। उन्होंने इस हेतु सम्बन्धित अधिकारियों की केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्मार्ट सिटी योजना से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक का सुझाव दिया, जिससे स्मार्ट सिटी योजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

इस मौके पर अधिकारियों द्वारा एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रदेश में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, जल निगम के अध्यक्ष जी. पटनायक, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डे, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव नगर विकास जी.एस. प्रियदर्शी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage