UPCM से दलित उद्यमियों ने मुलाकात कर ‘ट्रेड फेयर’ में आने का न्यौता दिया

उत्तर प्रदेश।
UPCM से शास्त्री भवन में प्रधानमंत्री का सपना स्किल इण्डिया, स्टैण्ड इण्डिया व डिजिटल के सपनों को साकार करने में जुटे डेवलपिंग इंडियन चैम्बर्स आॅफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज नार्थ (डिक्की) के दलित उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान दलित उद्यमियों ने अपने व्यापार के विषय में आगे की रणनीति को साझा किया, इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने दिसम्बर में होने वाले ट्रेड फेयर का न्यौता भी दिया।
UPCM से डेवलपिंग इंडियन चैम्बर्स आॅफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज नार्थ (डिक्की) के प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संगठन द्वारा आगामी महीने के प्रथम सप्ताह यानि 4 और 5 दिसम्बर को होने वाली दलित उद्यमियों के ट्रेडफेयर में आने का न्यौता दिया। संगठन के चेयरमैन आर.के. सिंह ने बताया कि ट्रेडफेयर में डिक्की से जुड़े सभी एससी व एसटी के उद्यमी अपने-अपने कारखानों में लगाये जाने वाले सामानों की एक विशाल प्रदर्शनी लगायेगें। उन्होंने बताया कि ट्रेडफेयर में लगभग 150 से अधिक दलित उद्यमी ट्रेडफेयर में भाग लेंगे।
UPCM को दिये गये पत्र में डिक्की नार्थ के प्रतिनिधियों द्वारा यह मांग की गयी कि प्रदेश सरकार के विभागों द्वारा की जाने वाली कुल खरीद का पचास प्रतिशत अंश, केवल प्रदेश में स्थापित यूनिटों से ही क्रय करने की व्यवस्था लागू की जाये। SC व ST उद्यमियों के लिए अनुबंध के समय जमा होने वाली धरोहर राशि को एक प्रतिशत रखा जाये। साथ ही संगठन की ओर से यह भी मांग की गयी कि जिला उद्योग केन्द्रों, यूपी.एस.आई.डी.सी. और विकास प्राधिकरणों के औद्योगिक क्षेत्रों के इन्डस्ट्रियल भूखंडों में 20 प्रतिशत आरक्षण देते हुये उक्त भूखंडों को एसी एसटी संवर्गो की कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाये। प्राधिकरणों की औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को कम ब्याज दरों पर लम्बी अवधि के ऋण उपलब्ध कराया जाये।
संगठन ने यह भी मांग की कि उनके द्वारा तैयार किये जा रहे माल का कुल खरीद का बीस प्रतिशत अंश SC ST की उद्यमियों से क्रय किया जाये और सरकारी ठेकों में 20 प्रतिशत कार्य एससी व एसटी उद्यमियों से कराया जाये। UPCM से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में डिक्की नार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. सिंह, डिक्की नार्थ हरियाणा के अध्यक्ष अशोक कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, जिलाध्यक्ष हापुड़ के.पी. सिंह, सचिव लक्ष्मी शामिल रहे।








