UPCM से मलेशिया के राजदूत ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UPCM से शास्त्री भवन में मलेशिया के राजदूत दातो हिदायत अब्दुल हामिद ने मुलाकात करी। UPCM ने कहा कि भारत व मलेशिया के अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार इन मजबूत रिश्तों का सदुपयोग राज्य के विकास के लिए करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यह सम्बन्ध नई ऊँचाइयां हासिल करे। मलेशियाई राजदूत नेे भेंट के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विकास और आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
UPCM ने कहा कि वर्तमान सरकार गढ़मुक्तेश्वर को वैदिक सिटी के रूप में विकसित करने लिए प्रतिबद्ध है। गढ़मुक्तेश्वर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। राज्य सरकार यहां गंगा की धारा को अविरल बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसकेे लिए जल, सीवरेज तथा कूड़ा प्रबन्धन के आधुनिकीकरण के साथ ही, शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मलेशिया अपना सहयोग प्रदान कर सकता है।
UPCM ने अधिकारियोें को निर्देशित करते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में गंगा की सफाई के साथ ही दोनों किनारों पर वृक्षारोपण किया जाए। यहां लगने वाले मेले में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें, इसके लिए सड़कों को बेहतर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने होटल व शेल्टर होम बनाने की भी आवश्यकता जताई। मलेशिया के राजदूत ने कहा कि भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के साथ मलेशिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने मलेशिया और उत्तर प्रदेश के बीच सम्पर्क बढ़ाने, पर्यटन व औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।
UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कृतसंकल्प है। राज्य में अच्छे व सस्ते मकान बनाने कि दिशा में भी मलेशिया उल्लेखनीय भूमिका निभा सकता है। इस सम्बन्ध में भी राज्य सरकार उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा मलेशियाई उच्चायुक्त के साथ आए प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य मौजूद रहे।