UPCM ने मिर्जापुर में N.G. सोलर प्लाण्ट के लोकार्पण स्थल का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज जनपद मिर्जापुर के छानवे विकास खण्ड के दादरकला गांव में पहुंचकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और PM नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 मार्च को किये जा रहे N.G सोलर प्लाण्ट के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान UPCM द्वारा कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, लोकार्पण स्थल तक पहुंच मार्ग, VIP बैठने की व्यवस्था सहित सभी स्थलों की तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया। UPCM ने सबसे पहले बनाये गये पांचों हेलीपैड को देखा। इसके बाद समारोह स्थल पर लोकार्पण स्थल के मुख्य मंच को भी देखा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने UPCM को VIP के बैठने की व्यवस्था हेलीपैड, लोकार्पण का मुख्यमंच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का मिर्जापुर नगर और तहसील मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण कराने की भी व्यवस्था करायी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिये किये गये पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

UPCM ने कहा कि कल दिनांक 12 मार्च 2018 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 382 एकड़ के क्षेत्र में फ्रांस की कम्पनी द्वारा निर्मित 75 मेगावाट सोलर पावर प्लाण्ट का लोकार्पण किया जायेगा। इस प्लाण्ट से लगभग डेढ़ लाख घरों में विद्युत आपूर्ति की जायेगी।

UPCM ने कर्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद विन्ध्याचल में माँ विन्ध्वासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन भी किया। निरीक्षण के दौरान UPCM के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, और सोलर पावर प्लाण्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage