UP_Dy_CM ने कहा PWD चलायेगा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के तथागत सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि 20 से 30 जून तक सभी प्रकार के कार्यों का निरीक्षण अभियान चलाकर किया जाए। साथ ही कहा कि निरीक्षण के लिये अलग-अलग टीमें गठित करते हुये उनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए। उन्होने कहा कि जाॅच के लिये जाने वाले अधिकारियों का रोड मैप बनाने के साथ-साथ जाॅच की जाने वाली विभिन्न सूचनाओं को एक निश्चित फार्मेट में फोटो सहित तैयार किया जाए।

UP_Dy_CM ने कहा कि बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाय और इसके लिये विभाग सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाये जाने के लिये भी दिन निर्धारित करे। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि ब्लैक स्पाॅट की कमियों को दूर करने, दुर्धटना बाहुल्य में बोर्ड लगाने, समस्त मार्गों के चैराहों पर जेब्रा काॅसिंग एवं रम्बल स्ट्रीप बनाने, स्कूल, अस्पताल, आबादी भाग में साईन बोर्ड लगाने के सम्बन्ध में अधिकरियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

UP_Dy_CM ने बताया कि राष्ट्रीय मार्गों के दोनों ओर 5 किमी0 की परिधि में आने वाले हैबिटेशन को जोड़ने एवं दो लेन मार्गों के दोनों ओर 5 किमी0 की परिधि तक के ग्रामों को जोड़ने की कार्ययोजना क्षेत्रों से लगातार प्राप्त हो रही है। उन्होने बताया कि कुल 2255 मजरों के लिये लगभग 2445 किमी0 लम्बाई के निर्माण हेतु रू0 1566 करोड़ की आवश्यकता होगी। इस योजना में 999 मजरे रू0 1156 करोड़ के नाबार्ड योजना में प्रेषित किये जायेंगे, जबकि 1256 मजरे रू0 410 करोड़ के राजकीय संसाधनों से निर्माण किये जायेंगे।

UP_Dy_CM ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्गत वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष सभी स्वीकृत कार्य समय सीमा के अन्दर पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किये जायें। UP_Dy_CM ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन 35 किमी0 सड़क निर्माण के लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूरा किया जाय। उन्होने बताया कि वर्ष 2018-19 में सड़क निर्माण का लक्ष्य क्रमशः नवनिर्माण 3500 किमी., चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण 3400 किमी0 तथा विशेष मरम्मत 6000 किमी0 रखा गया है, इसी प्रकार प्रत्येक दो दिन में एक सेतु निर्माण का लक्ष्य भी रखा गया है। सेतु निर्माण की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये उन्होने बताया कि 45 दीर्घ सेतु का निर्माण, 40 R.O.B का निर्माण और 104 लघु सेतुओं का निर्माण इस वित्तीय वर्ष में रखा गया है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पूर्ण सेतुओं के पहुंच मार्ग अब तक नहीं बन सकें हैं, उनके पहुंच मार्ग शीघ्रातिशीध्र पूर्ण कर लिये जायें। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि व्हाट्स एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुये उनका समयबद्ध निस्तारण करें, यदि व्हाट्स एप पर प्राप्त सड़क निर्माण से जुड़ी जानकारी किसी अन्य विभाग से सम्बन्धित है तो उस विभाग को सूचना प्रेषित कर दी जाय।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधायकों और सांसदों के क्षेत्र में होने वाले नवनिर्माण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस कार्य के लिये जो समय सीमा निर्धारित की गयी है वह कार्य उसी समय सीमा के साथ पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मेधावियों के गांवों की बनने वाली सड़के शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर उनके उद्घाटन हेतु तारीख निश्चित की जाये ताकि मेधावियों से उनके गांव की सड़कों का उद्घाटन कराया जा सके।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग संजय अग्रवाल, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, विशेष सचिव डाॅ. राजशेखर, विभागाध्यक्ष वी.के. सिंह, प्रमुख अभियन्ता (ग्रामीण) आर.सी. बर्नवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage