मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बुढ़िया माई (आदिशक्ति माँ भगवती) मन्दिर में दर्शन-पूजन किया

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण और मंगलमय जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित लोक आस्था के केन्द्र बुढ़िया माई (आदिशक्ति माँ भगवती) मन्दिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों के कल्याण और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर और वहाँ स्थित कुण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मन्दिर परिसर में कुण्ड के दोनों ओर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु सस्पेंशन ब्रिज बनवाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे कुण्ड के उस पार स्थित बुढ़िया माई मन्दिर तक आवागमन के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर में परिजनों के साथ मन्दिर में दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं से भेंट की और बच्चों को चॉकलेट प्रदान की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage