एसडीएम ने दी चकबंदी निरस्त करने को सहमति, देवेन्द्र तिवारी ने जताया आभार

यूपी सीएम न्यूज़।
लखनऊ के सरोजनी नगर के रहीम नगर पड़ियाना मे लगभग पिछले 10 से 12 वर्षों से चले आ रहे चकबंदी प्रकरण पर आज 05/08/2021 को विभागीय अधिकारियों द्वारा रहीम नगर पड़ियाना के पंचायत भवन मे उपस्थित हो कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जिसमें एस.डी.एम ने चकबंदी के प्रकरण को निरस्त करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की और चकबंदी से संबंधित फाइल को आगे प्रेषित करने की बात की।
विगत वर्षों से निरंतर चकबंदी निरस्तीकरण के प्रयास को लेकर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने चकबंदी प्रकरण पर उच्च न्यायालय को धन्यवाद देते हुए एसडीएम का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित होकर सुचित्व व सही फैसले पर ही अपनी सहमति प्रदान की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा हो रही रहीम नगर के पंचायत भवन की बैठक में भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश तिवारी, गुड्डू तिवारी, पूर्वप्रधान मधू शुक्ला, आशु शुक्ला, बीनू शुक्ला, पप्पू पांडे, सुभाष पासी, सोनू अवस्थी एवं अन्य सम्मानित गणों के साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित हुई।
क्षेत्रीय जनता ने भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को निरंतर प्रयास करके सभी ग्रामीण वासियों को उनका हक दिलाने के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।







