पाली में चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही, नहीं निकला जुलूस ना हुआ लंगर

हरदोई।
हरदोई के पाली में इस बार चेहल्लुम के ताजियो के जुलूस पर भी कोरोना का असर देखने को मिला जुलूस और सामूहिक लंगरो के लिए प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई। सार्वजनिक जगहों पर अधिक भीड़ इकट्ठी न हो इसके लिए पाली पुलिस के गश्ती दल लगातार नगर में गश्त करते रहे।
कोरोना का साया अब चेहल्लुम के त्यौहार पर भी पडता दिखाई दिया। इस बार पाली नगर मे चेहल्लुम के ताजियो का न तो जुलूस निकाला गया और न ही सामूहिक लंगरो का आयोजन हो सका। स्थानीय प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए लोगों ने अपने घरों में ही चेहल्लुम की रस्मो रिवाज को अदा करते हो बगैर भीड़ और जुलुस के ही ताजियों को दफन कर रस्मो रिवाज के साथ त्यौहार की औपचारिकता पूरी की। नगर में कहीं भी भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए पाली पुलिस के गश्ती दल लगातार नगर में गस्त करते रहे।
इस दौरान थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी, एसआई अविनाश कुमार एसआई ऋषि कपूर, कांस्टेबल राजीव गोस्वामी,वा सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।








