यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार चरणों होगा चुनाव

लख़नऊ।
यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

चार चरणों में होगा पंचायत चुनाव
15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
26 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान

3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया,
दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन,
तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन,
चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन

सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान, 2 मई को शुरू होगी मतगणना, सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना।

15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में मतदान, सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर जौनपुर और भदोही में होगा मतदान।

19 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़।

26 अप्रैल को तीसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।

29 अप्रैल को चौथे चरण में इन 17 जिलों में मतदान, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ।

Related Articles

Back to top button
btnimage