गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाली थाने के द्वार का हुआ उद्घाटन

हरदोई।
रिपोर्ट : गोपाल बाजपेई।
#हरदोई क पाली में नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए थाने के द्वार का उद्घाटन 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चेयरमैन दीपा अवस्थी व उनके पिता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई के द्वारा शाहजहांपुर जनपद के प्रख्यात डॉ सोमशेखर दीक्षित के मौजूदगी में किया गया.
72 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को पाली नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनवाए गए थाने के द्वार का उद्घाटन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई 52 की पुत्री चेयरमैन दीपा अवस्थी के द्वारा उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाहजहांपुर के पश्चात डॉ सोमशेखर दीक्षित की मौजूदगी में किया गया।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई ने कहा कि उनकी बेटी लगातार जनहित के कार्य कर रहे हैं। थाने का द्वारा बनने से थाने की शोभा और अधिक बढ जाएंगी। डॉ सोमशेखर ने भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहां कि गणतंत्र दिवस का गौरव हमें विरासत में नहीं बल्कि त्याग और बलिदान से प्राप्त हुआ है।
इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल, बबलू दीक्षित, श्रवण अवस्थी और सभी सभासद, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








