छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के मौके पर मालेगाव नासिक से करीब 900 लोग अयोध्या पहुंचे

मालेगाव नासिक से करीब 900 लोग का जत्था अयोध्या पहुँचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के मौके पर जश्न मनाया
महाराष्ट्र के मालेगाव नासिक से करीब 900 लोग का जत्था अयोध्या पहुँचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के मौके पर जश्न मनाया। इस दौरान हाईवे स्थित टेंट सिटी में सभी ने गाजे बाजे औऱ ढोल नगाड़ो के साथ झूमते नाचते दिखाई दिए। सभी ने छत्रपति शिवाजी को माल्यार्पण कर आरती उतरी। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन, आदर्श और शिक्षाएं सभी को प्रेरित किया।
वही महाराष्ट्र के विधानसभा प्रमुख मालेगांव नासिक सुनील अबा गायकवार की अगुवाई में 100 गाड़ियों से 900 लोगो का जत्था दर्शन पूजन करने के लिए रामनगरी पहुंचा. इस दौरान सुनील अबा गायकवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी की महाराज की जयंती राष्ट्रीय पर्व की तरह होनी चाहिए। उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाए। इसी को लेकर हम सभी महाराष्ट्र से अयोध्या नगरी जयंती मनाने के लिए यहां पर आए हुए हैं। जो 400 सालों का छत्रपति शिवाजी का जो अधूरा सपना था वह आज पूरा हुआ और हम सभी महाराष्ट्र से आकर प्रभु श्री राम से छत्रपति शिवाजी को मिलने के लिए आए हैं।
जिनकी जयंती हम सभी धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक अलग से पहला पखवाड़ा फ़रवरी का रखा गया था। वही कहा कि अयोध्या पहले आए हुए थे लेकिन अब अयोध्या बहुत ही सुंदर बन गई है।
इस जयंती के अवसर पर चेतन बड़जाते, मदन बापू गायकवार, दीपक गायकवार, राजेंद सेलार, गुलाब पगारे, सोनू अस्सी, राकेश सिंदे, अनिल पगार, आदि लोग मौजूद रहे।