एक आम लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मॉस्को में हो रहे लट्टू, आम ने जाना खुद अपना स्वाद

उत्तर प्रदेश में जानवर हो या इंसान सब राजनीति का शिकार हो जाते हैं. अब उत्तर प्रदेश के नवाबों के शहर लखनऊ की ही बात क्यों न करें। इन दिनों गर्मीं में बेचारा आम अपनी किश्मत पर रो रहा है. क्योंकि उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मास्कों में आम दिखा रहे हैं. आम भी अपनी किश्मत पर इसलिए रो रहा है क्योंकि मॉस्को के लोगों ने उत्तर प्रदेश के आम के स्वाद को चखा एवं तारीफ की. जिससे आज पूरे प्रदेश को आम का स्वाद पता चल गया.
विदेश (मॉस्को) में आम पहुंचने के बाद आम कितने में बिका? ये तो राम भरोसे….लेकिन एक बात स्पष्ट है कि आम से ज्यादा तो हमारे उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मॉस्को आने जाने में खर्च कर दिए होंगे।
मॉस्को में आयोजित ’आमरस-2023’ महोत्सव में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एक आम को भी नहीं छोड़ा।
मास्को में उत्तर प्रदेश के आमों के प्रति उत्साह को देखते हुए उद्यान मंत्री ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के बागवानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के फलों को ग्लोबल ब्रांड के रूप में विकसित करने का एक बड़ा अवसर मिला है. ये बात बड़ी मजेदार है कि अभी तक कई वर्षों से आम को भी नहीं पता था कि मंत्री जी हमे ग्लोबल ब्रांड बनाने जा रहे हैं.
एक बात साफ है कि उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे खिजूल खर्ची कार्यक्रम में मंत्रियों को भेजकर राज्य सरकार का राजस्व न बर्बाद होने दें.








