महापौर संयुक्ता भटिया ने अति पिछड़े परिवारों को राशन किट वितरित किये

लखनऊ।
लखनऊ महापौर संयुक्ता भटिया ने वृंदावन योजना तेलीबाग में समर्थ संस्था एवं एवं इग्नू क्षेत्रीय केंद्र द्वारा अति पिछड़े परिवारों को यू.एन.डब्लू.एफ.पी. के सहयोग से राशन किट का वितरण किया। इसके लाभार्थी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के विद्यार्थी रहे जो कि बी०पी०एल परिवारों से आते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भटिया ने कहा कि गरीबों को भोजन कराना आज के वक़्त में सबसे पुनीत कार्य है और आपकी यह संस्था यह कार्य कर रही ही इसके लिए आपको बहुत बहुत बधाई देती हूं।
कोरोना के इस संक्रमण काल मे मैं यह कार्य तो निरंतर करती आ रही हूं और आज आप के माध्यम से मुझे यह पवित्र कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि आप के द्वारा आगे भी ऐसे करते रहे इसके लिए आपको शुभेक्षा देती हूं।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन्स का पूरा पालन किया गया।
इस अवसर पर महापौर संग विशिष्ट अतिथि एस.पी (एस.टी.एफ) विशाल विक्रम सिंह जी,इग्नू की रीजनल डायरेक्ट डॉ मनोरमा सिंह, यू. एन.डब्लू.एफ.पी. से सुनील, डॉ कीर्ति विक्रम सिंह, समर्थ संस्था से डॉ. प्रवेश सहित अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।








