मोदी और BJP नेताओं के लिए मंदिर-मस्जिद भी एक इवेंट: सुनील सिंह लोकदल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावों में हिंदुत्व की राह पर प्रचार-प्रसार पर लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता को सतर्क रहने की जरूरत है झूठे हिंदुत्व का प्रचार प्रसार से बचने की जरूरत है यह वही भाजपा सरकार है जो धर्म पर हिंदू मुस्लिम लड़ाने का काम करती है।

सुनील सिंह ने कहा है कि आज काशी में फिर से एक बार मोदी और ठश्रच् नेताओं के लिए एक इवेंट है इन्हें हर जगह प्रचार-प्रसार चाहिए। यह लोग किसी को भी अपने प्रचार-प्रसार का माध्यम बना सकते हैं। बाकी, हम काशीवासियों का तो बाबा विश्वनाथ से अटूट नाता है। हम उनके हैं और वह हमारे आराध्य हैं। जनता जान गई है कि इनके हिंदुत्व के झूठे नारे से रोटी और रोजगार नहीं मिलने वाला है। इस बार का उत्तर प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए एक बड़ी सीख साबित होने वाला है।

Related Articles

Back to top button
btnimage