ममता का पर्याय बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने वितरित किए कंबल : राजीव मिश्रा

लखनऊ।

ममता का पर्याय बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने ठिठुरन बढ़ी ठंड में जन कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ऐशबाग लकड़ी मंडी में कंबल वितरण किया।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एवं नर सेवा नारायण सेवा के पुरोधा राजीव मिश्रा ने लाभार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम आपके ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे। आप हमारे भाई बहन बेटियाँ, माताएं है हम आपके चरणों को प्रणाम कर अपील करते है कि इस शीत लहर के प्रकोप से स्वयं भी बचे और अपने परिवार को भी बचाए, जीवन अमूल्य है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट भरोसा दिलाता है कि रात दिन हमारे कार्यकर्ता सड़कों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर जरूरत मंद की को कंबल मुहैया कराती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऐशबाग लकड़ी मंडी के अध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी देवाशीष देव, सहायक पुलिस आयुक्त बाजार खाला सुनील कुमार शर्मा, थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों को कंबल बांटा गया। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि संस्था 24 घंटे सप्ताह के सातों दिन शीत लहर में उन सभी स्थानो पर जंहा मालिन बस्तियाँ है वहां कैंप लगाकर सड़कों मन्दिरों चौराहों स्टेशनों पर मुहिम के तहत कंबल बांट रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage