अटल एकता पार्क का निरीक्षण कर झांसी मंडलायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

झांसी। आज झांसी में जिलाधिकारी आवास के समीप बने नव निर्मित अटल एकता पार्क का मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
झांसी में जिलाधिकारी आवास के समीप बने पुराने नुमाइश ग्राउंड में झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा झाँसीवासियो के लिए बनाया गए नव निर्मित अटल एकता पार्क का औचक निरीक्षण किया।

साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ ही मण्डलायुक्त अजय शंकर पांडे द्वारा नगर निगम के द्वारा बनाया गया हीरोज़ पार्क सहित स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही पानी वाली धर्मशाला का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीए सचिव त्रिभुअन विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ : अभिषेक तिवारी।








