प्रयाग से फाफामऊ स्टेशन के मध्य मोटर ट्राली के माध्यम से निरीक्षण

प्रयागराज।
प्रयाग से फाफामऊ (लगभग 8.56 किलोमीटर) के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस नवनिर्मित दोहरीकरण रेल मार्ग का दिनांक 09.09.2020 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोतर परिमंडल, लखनऊ मोहम्मद लतीफ़ खान के द्वारा निरीक्षण किया गया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयाग स्टेशन पर नवनिर्मित RRI बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके उपरांत प्रयाग से फाफामऊ स्टेशन के मध्य मोटर ट्राली के माध्यम से निरीक्षण किया और फाफामऊ स्टेशन का भी गहन निरीक्षण किया।

इसके उपरांत फाफामऊ- प्रयाग –प्रयागराज संगम स्टेशनो के मध्य स्पीड ट्रायल किया गया अपने निरीक्षण के अन्त में प्रयागराज संगम के रेल विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया एवं आपने गंगा नदी पर बने लगभग 990 मी. पुल का भी गहन निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सम्पूर्ण मानकों, संसाधनों, संरक्षा उपकरणों एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का गहनता से निरीक्षण किया तथा संरक्षा  व यात्री हितों के सर्वोच्च मानको को प्राप्त करने हेतु सुझाव एवं निर्देश भी दिए गए। इस नवीन दोहरीकरण रेल मार्ग की कमीशनिंग के उपरांत परिचालन प्रारंभ हो जायेगा जिससे यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम तथा सुविधाजनक हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल के निर्देशों पालन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ संजय त्रिपाठी ने अवगत कराया कि यह रेल  खंड मंडल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। इस दोहरीकरण के द्वारा भविष्य में यह मार्ग यात्रियों  एवं व्यापारियों के आवागमन एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से अधिक सुविधाजनक होगा साथ ही इस दोहरीकरण के द्वारा गाडियों की गतिसीमा बढेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage