भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सुरक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन किया

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) मुख्यालय (पूर्वी समुद्र तट) ने 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक विशाखापत्तनम में ‘निगरानी, प्रौद्योगिकी और अंतर-एजेंसी समन्वय से तटीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी के उद्देश्यों में तटीय सुरक्षा तंत्र का समग्र मूल्यांकन, तटीय राज्यों और हितधारकों के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान और मौजूदा कमियों को दूर करने के उपायों पर विचार-विमर्श शामिल है।

पिछले एक दशक में तटीय सुरक्षा संरचना में उल्लेखनीय विकास हुआ है। देश की तटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। संगोष्ठी का उद्देश्य इन हितधारकों के प्रयासों में तालमेल स्थापित करना था।

यह संगोष्ठी गृह मंत्रालय सचिव (सीमा प्रबंधन) डॉ. राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। आईसीजी प्रतिनिधियों के अलावा, वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों और खुफिया ब्यूरो, सीमा शुल्क, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, विभिन्न राज्यों की तटीय सुरक्षा पुलिस, बंदरगाहों, मत्स्य पालन विभागों और अन्य सम्बंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage