श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात नहीं निकलेगी

मथुरा।
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात नहीं निकलेगी और न ही जनकपुरी सजेगी। कोरोना महामारी के कारण श्रीराम लीला सभा ने इस वर्ष आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। चित्रकूट में होने वाले रामलीला मंचन पर भी अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।
लगभग सवा सौ वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शहर के लोगों की आस्था से जुड़ा भव्य आयोजन नहीं हो सकेगा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित हैं।








