हाथरस पुलिस अधीक्षक निलम्बित, SIT ने पहली रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत की

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को लापरवाही व शिथिल पर्यवेक्षण के लिए निलम्बित कर दिया गया है। इनके अलावा, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम शब्द, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह एवं हेड मोहर्रिर महेश पाल को भी मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में निलम्बित किया गया है।

जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हाथरस के मामले में गठित एस0आई0टी0 द्वारा अपनी पहली रिपोर्ट आज राज्य सरकार को प्रस्तुत की गई। प्रवक्ता ने यह जानकारी भी दी कि एस0आई0टी0 की रिपोर्ट में की गई संस्तुति के क्रम में सभी वादी/प्रतिवादी अन्तर्ग्रस्त व्यक्तियों तथा सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों का पाॅलीग्राफ व नारको टेस्ट भी विवेचकों द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक शामली विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक हाथरस के पद पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage