लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने राष्ट्रीय लोकदल का थामा दामन

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष तथा प्रदेश सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी की उपस्थिति में बलरामपुर निवासी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत् सूर्यकुमार पाण्डेय सहित दर्जनों छात्रों ने रालोद का दामन थामा। साथ ही पाण्डेय जी को जनपद बलरामपुर के जिलाघ्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी गयी। उनके साथ में रमेश कुमार, सूरज पाल, मनप्रीत सिंह, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।  


रालोद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत  चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश का युवा और नौजवान वर्ग सत्ता बदलने के लिए तैयार बैठा है। समूचे उत्तर प्रदेश में किसान मसीहा  चौ0 चरण सिंह की नीतियों से प्रेरित होकर लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे हैं। और जल्द ही प्रदेश की गूंगी बहरी और नौजवान एवं रोजगार विरोधी सरकार का सफाया होगा।  


छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान ने सभी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हुये कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत  चौधरी जी के नेतृत्व में काम करना है और उनके साथ खडे़ होकर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराना है। युवाओं के साथ छल करने वाली तथा बेरोजगारों का उपहास उड़ाने वाली भाजपा सरकार के घमण्ड को हम युवा वर्ग संगठित होकर 2022 में सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। इसलिए सभी साथियों को आज से ही अपनी कमर कस लेनी चाहिए।


इस अवसर पर प्रदेश महाचिव अमन पाण्डेय, शशांक श्रीवास्तव, रमेश प्रजापति आदि रालोद छात्रसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage