पुलिस बल को चकमा देकर बीडीसी निकल पड़े विधान सभा का घेराव करने, हड़कम्प
राजधानी लखनऊ के इको गार्डन तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष नवनीत शुक्ल अचानक अपने सैकड़ो बीडीसी साथियों के साथ पुलिस बल की आँखों में धूल झोंक कर विधान सभा की ओर कूच कर दिया।
वहीं ईको गार्डन पर तैनात पुलिस बल मूक दर्शक बने रह गये। आनन फानन में भारी मात्रा में पुलिस बल ने सभी बीडीसी प्रदर्शनकारियों को कैंट में रोक लिया।
मौके पर एडीसीपी मध्य राघवेन्द्र मिश्रा ने सभी को समझा बुझाकर वापस पुनः धरना स्थल ईको गार्डन भेजा। मौके पर एसीपी आलमबाग दद्न प्रसाद गौड़, आलमबाग इंस्पेक्टर अनिल सिंह भी मौजूद रहे।
कल BDC संघ प्रतिनिधि मंडल की वार्ता मुख्यमंत्री से कराये जाने के आश्वसन पर सभी बडीसी शांत हुए और वापस इको गार्डन लौट आये।
बता दें कि संघ के अध्यक्ष पिछले दो दिनों से बीडीसी को विकास निधि की मांग को लेकर आत्मदाह की चेतावनी दे रहे थे। इसी क्रम में संघ के अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने आज भी चेतावनी दी है कि कल मुख्यमंत्री जी से वार्ता नहीं हुई तो वह अपने बीडीसी साथियों के साथ आत्मदाह कर लेंगे।








