भारतीय किसान मंच के देवेन्द्र तिवारी बोले किसानों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त

यूपी सीएम न्यूज़। राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान मंच संगठन विस्तार के लिए प्रदेश भ्रमण पर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने परमहंश सुन्दरानन्द आश्रम संदना धाम आश्रम पर इकट्ठा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को किसान हित में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जिसके लिए मजबूत संगठन की जरूरत होगी।
भारतीय किसान मंच का सौभाग्य है कि आज हम सभी को महन्त बनगढ़ संतोष दास”खाकी”बढदर्शन विश्व आखाड़ा परिषद व महासचिव चौरासी कोषीय परिक्रमा समिति नैमिषारण्य उ०प्र० को संरक्षक पद पर नियुक्त के पश्चात आशीर्वाद और संरक्षण प्राप्त हुआ।
नैमिष गुरुद्वारा पर इकट्ठा सिख समुदाय के किसान भाइयों संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि किसान हित में आप सभी का संघर्ष हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। हम सभी का सौभाग्य है कि आप सभी की मार्गदर्शन भारतीय किसान मंच को प्राप्त होता रहता है।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी सचेन्द्र दिक्षित, मंडल संयोजक जितेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सरदार निर्भय सिंह, चौधरी अनिल कुमार राज प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्कर्ष श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, अंबुज श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राज, अंबुज कुमार, मनोज कुमार न्याय पंचायत अध्यक्ष, अमरेन्द्र मौर्य, बाबा जसवन्त सिंह कार सेवक दिल्ली वाले, अनिल कुमार यादव तहसील महासचिव, जसविंदर सिंह, गिरीश सिंह प्रधान संदना, गुलशन सिंह नारेन्द्र सिंह आदि साथी उपस्थित रहे।








