उप मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह अपनी विशिष्ट शैली एवं ग्रामीण विकास में अपने योगदान के लिए सदैव स्मरणरीय रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।







