राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मानदेय में वृद्धि सहित आठ सूत्रीय मांगों पर वार्ता को संगठन ने सकारात्मक बताया है।

यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। मानदेय,वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकारों में वृद्धि सहित कई मांगों पर चर्चा की गयी। संगठन के प्रवक्ता ने बताया है कि मांगों पर सकारात्मक रूप से वार्ता की गयी। मुख्यमंत्री ने मांगों पर आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रधानों का आह्वान किया कि वह स्मार्ट गाँव विकसित करने के लिए आगे आएं।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव कृष्णचंद्र वर्मा,गोरखपुर के मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर मणि ओझा,जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,संजय शर्मा तथा प्रहलाद सिंह शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage