Deepika Padukone ने ऐसी की डिमांड, Sanjay Leela Bhansali का निकला तेल

Deepika Padukone : बॉलीवुड फिल्म अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इस बीच रिपोर्ट्स थीं कि एक्ट्रेस फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म बैजू बावरा (Baiju Bawra) में फिल्म स्टार रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इन रिपोर्ट्स के बाद से ही फिल्म दीपवीर के फैंस में खासा बज था।

हालांकि अब ताजा खबरों की मानें तो ‘पद्मावत’ स्टार अपने पति रणवीर सिंह के साथ ये फिल्म नहीं कर रही हैं। इस बारे में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है। रिपोर्ट का दावा है कि फिल्म से अदाकारा दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह उनकी भारी भरकम डिमांड थी। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली से फिल्म स्टार रणवीर सिंह के बराबर ही रकम की मांग की थी। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की तुलना में न एक पैनी कम और न एक पैनी ज्यादा की डिमांड कर दी थी।

पे पैरिटी के मुद्दे पर खुलकर बोलती रही एक्ट्रेस इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए एक्टर की तुलना में मोटी रकम वसूलने ने सफल रही हैं। फिल्म पद्मावत के लिए भी उन्हें निर्देशक संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह से एक करोड़ रुपये ज्यादा दिए थे। हालांकि इस बार फिल्म निर्माता ने दीपिका पादुकोण की ये मांग ठुकरा दी है। जिसकी वजह से ये फिल्म एक्ट्रेस के हाथ से निकल गई है। संजय लीला भंसाली बैनर से भंसाली प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘एक तरह से ये बेहतर ही हुआ। क्योंकि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की चार फिल्में एक साथ रिलीज करना संजय लीला भंसाली के लिए थोड़ा ज्यादा हो रहा था।’ इस बारे में आपकी क्या राय हैं। हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage