कांग्रेस ने स्व0 अब्दुल रहमान अन्तुले की जयन्ती पर चिकित्सकों को सम्मानित किया

यूपी सीएम न्यूज़।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व0 अब्दुल रहमान अन्तुले की जयन्ती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जयन्ती के मौके पर सैंकड़ों चिकित्सकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर चिकित्सकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाॅ0 शहजाद आलम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्व0 ए0आर0 अन्तुले को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा और चिकित्सा जगत में अतुलनीय योगदान किया गया है। वह आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बड़े समर्थक व जानकार थे। देश में पोलियो जैसी घातक बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए उन्होने बहुत ही सार्थक कदम उठाया जिसके चलते हमारे देश में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम चलाकर पेालियो मुक्त भारत का सपना साकार किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा0 जियाराम वर्मा, शहनवाज खान, आसिम मुन्ना, अनीश अख्तर मेादी, जमाल खान, काािश्फ, माता प्रसाद, डा0 तौकीर रजा, डा0 इकबाल हफीज, डा0 अजीम, डा0 नियाज अंसारी, डा0 इरफान, आ0 आसिम, डा0 अजय वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage