सीएम योगी को डिजिटल इण्डिया अवॉर्ड्स-2022 के तहत प्लेटिनम अवॉर्ड सौंपा गया

प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के माइन मित्रा पोर्टल को डिजिटल इनिशिएटिव्स फॉर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत प्लेटिनम अवॉर्ड प्रदान किया गया
लखनऊ 10 जनवरी, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर डिजिटल इण्डिया अवॉर्ड्स-2022 के तहत उत्तर प्रदेश के माइन मित्रा पोर्टल को प्रदान किया गया प्लेटिनम अवॉर्ड सौंपा गया। मुख्यमंत्री योगी को यह अवॉर्ड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव डॉ0 रोशन जैकब ने सौंपा।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विगत दिवस नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के माइन मित्रा पोर्टल को डिजिटल इनिशिएटिव्स फॉर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत प्लेटिनम अवॉर्ड प्रदान किया गया था। सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ0 रोशन जैकब एवं उनकी टीम ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया था।
मुख्यमंत्री से भेंट के अवसर पर माइन मित्रा पोर्टल प्रोजेक्ट से सम्बन्धित अधिकारीगण यूपीडेस्को के प्रबन्ध निदेशक कुमार विनीत, विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विपिन कुमार जैन, एन0आई0सी0 की टेक्निकल डायरेक्टर अमिता श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म अमित कौशिक एवं मार्गसॉफ्ट टेक्नोलॉजी के विवेक गुप्ता उपस्थित थे।








