गोंडा में जहरीली गैस से मृत बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की

गोण्डा ब्यूरो चीफ।
अवनीश कुमार मिश्र।

गोंडा कोतवाली नगर के महाराजगंज मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे पांच युवकों की जहरीली गैस से दम घुट कर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार अहेतुक सहायता की घोषणा की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत राजा मोहल्ला में एक पुराना कुआं था काफी दिनों से इसका उपयोग ना होने के कारण मोहल्ले के लोगों द्वारा इस में कूड़ा कचरा डाला जाता था। मंगलवार को दोपहर बाद गाय का एक बछड़ा अकस्मात कुएं में गिर गया उसे निकालने के लिए एकत्रित हुए मोहल्ले के लोगों में से एक सीढ़ी के सहारे कुएं में उतर गया। उसने रस्सी के सहारे बछड़े को कुएं से बाहर निकाला इस बीच कुएं में जहरीली गैस होने के कारण वह बेहोश होने लगा उसकी चीख-पुकार सुनकर एक के बाद 4 अन्य लोग कुए में उतरते गए। और सभी मूर्छित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस अग्निशमन दस्ता व नगरपालिका की टीम काफी प्रयास के बाद कुएं में पानी भरकर सभी को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

अप्पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में वैभव, उम्र (18) पुत्र बहादुर दिनेश उर्फ छोटू, (30) पुत्र शिव शंकर,रवि शंकर,उर्फ रिंकू, (36) पुत्र शिव शंकर, विष्णु दयाल, (35) पुत्र रमेश रावत, निवासी गढ़ मोहल्ला महाराजगंज थाना कोतवाली नगर और मनु सैनी (36) पुत्र सुखलाल सैनी, निवासी भगवत अरहर थाना कोतवाली देहात शामिल है । हालांकि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button
btnimage