परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों का किया गया चालान

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अग्रिम आदेशों तक अनवरत रूप से ओवरलोड माल वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में जनपद लखनऊ में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 12 सितम्बर 2022 तक जनपद लखनऊ में 1182 वाहनों का चालान एवं 205 गाड़ियों को बन्द किया गया है। इस कार्यवाही से 81.37 लाख रुपये प्रशमन शुल्क  वसूला गया। जनपद लखनऊ में 12 अक्टूबर, 2022 तक में प्रवर्तन की कार्यवाही में अधिकारियों द्वारा 157 वाहनों का चालान किया गया तथा 109 वाहनों को बन्द किया गया एवं 52.5 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यह जानकारी उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) निर्मल प्रसाद द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 133.95 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

निर्मल प्रसाद ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा मासिक प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 3471 वाहनों का चालान किया गया तथा 467 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 194.47 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।

परिवहन उपायुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक की गई कार्रवाई में 114 बसों का, 561 ट्रकों का तथा 2796 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 32 बसों, 222 ट्रकों व 213 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage