Smart City Lucknow में सड़क पर आई काली गंगा, जनता लगा रही डुबकी, अधिकारी कर रहे हादसे का इंतजार

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।

Lucknow Smart City: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार ने जी जान लगा दी है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इसका जीता जागता नजारा आपको लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के लक्ष्मी मार्केट जाने वाली रोड पर जाकर देख सकते हैं। क्योंकि यहाँ पर लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने में लखनऊ महापौर और नगर निगम ने कोई कसर नही छोड़ी है।

वहीं एक तरफ लखनऊ विकास प्राधिकरण जोकि की लखनऊ को स्मार्ट बनाने के लिए दिन प्रतिदिन योजनाओं को लागू कर रहा है लेकिन हकीकत जमीनी स्तर पर देखी जा सकती है। गोमती नगर के विस्तार इलाके में लक्ष्मी मार्केट जाने वाली रोड पर लगभग 1 वर्ष में जल भराव बना रहता है बावजूद इसके अधिकारी यहां झांकने तक नहीं जाते। आम जनता का सड़क पर चल तक दूभर हो गया है।

लगभग 30 से 50 मीटर की दूरी में जल भराव के कारण क्षेत्र में कई बीमारियां भी पनप रही हैं जिसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ लखनऊ नगर निगम होगा, क्योंकि अगर समय से जल भराव की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

स्थानीय जनता का कहना है कि जल भराव की समस्या काफी सालों से है लेकिन बरसात के मौसम में सड़क पर इतना जल भराव हो जाता है कि राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो जाता है। साथ ही कई बार राहगीर गंदे पानी मे गिर चुके हैं। गंदगी और जल भराव के कारण इलाके में बीमारी भी पनप रही है।

अब सवाल उठता है कि 1 वर्ष से यह समस्या लगातार बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने एक बार भी इसकी सुध नहीं ली। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

क्या कहती है महापौर:
इस संबंध में जब UPCM NEWS ने लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया से बात की गई तो उनके जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि आप डिटेल भेज दीजिये। लेकिन दुबारा कई बार फ़ोन करने के बाद भी PRO फ़ोन नहीं उठाया गया। अब आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जब मीडिया का फ़ोन एक बार उठाने के बाद दुबारा नही उठाया जाता है तो आम जनता की कितनी सुनवाई होती होगी।

हाउस टैक्स लेने के बाद भी नहीं हो रही समस्या दूर:
आपको जानकारी हैरानी होगी कि लखनऊ नगर निगम प्रतिवर्ष जनता से गृह कर वसूलती है लेकिन जनता को उसके बदले जन समस्या से निजात नहीं दिला पाती।

हाल ही में लखनऊ में अधिकारियों की लापरवाही के चलते बालू अड्डे क्षेत्र में बीमारी फैली थी और अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन बाद में हकीकत सामने आ गयी थी। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लखनऊ नगर निगम और आलाधिकारी जनता के प्रति कितने जागरूक हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage