अयोध्या : बीकापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक कारोबारी के ऊपर चला हंटर

अयोध्या।

अयोध्या के बीकापुर में लंबे अरसे से फल फूल रहे स्मैक के कारोबार में रीढ पर चोट मारते हुए बीकापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शनिवार की रात को छापा मारकर जहां एक और चांदपुर निवासी अभिषेक उपाध्याय को धर दबोचा वहीं दूसरी ओर गिरफ्तारी की जद में आए स्मैक कारोबारी के पास से न केवल एक करोड़ की कीमत का 232 ग्राम स्मैक बरामद किया। करीब एक लाख 12हजार की नगद बरामद की के साथ तीन घड़ी व 4 मोबाइल भी जप्त की है।

पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए उक्त शातिर अपराधी अपना एक ग्रुप बनाकर क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि तमाम समाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर इसकी शिकायत व कार्रवाई की मांग की जाती रही है। जिसके अनुक्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर तथा क्षेत्र अधिकारी बीकापुर संदीप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव तथा उपनिरीक्षक जेके अवस्थी की टीम के साथ चांदपुर स्थित एक मकान पर जब छापेमारी की कार्रवाई की गई तो पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई।

सूत्रों की माने तो नशे के कारोबार को दिनोंदिन बढ़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी क्षेत्र की नौजवानों को नशे की लत में धकेल कर उनका भविष्य अंधकार में कर रहा था। बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार की गई अभिषेक उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय को आईपीसी की धारा 8 बटा 21 एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार करके जेल की राह दिखा दी। समाजसेवी राहुल दुबे ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के हित में उठाया जाने वाला अभूतपूर्व कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage