पशुरोग नियंत्रण योजना हेतु 382.21 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु स्वास्थ्य के अंतर्गत पशुरोग नियंत्रण योजना हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 382.21 लाख (रूपये तीन करोड़ बयासी लाख इक्कीस हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। योजना के तहत पशु रोगों के नियंत्रण हेतु टीकाकरण कार्य, अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम आदि आयोजित किये जाते हैं। यह योजना 60 प्रतिशत केन्द्र पोषित तथा 40 प्रतिशत राज्य पोषित है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के द्वारा निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय राज्य सरकार तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार योजना की गाइडलाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage